Headlines

नवादा में खड़ी धान की फसल पर चला JCB:गंगाजल स्कीम के जलाशय निर्माण पर किसानों का हंगामा, पुलिस ने हटाया




नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में गंगाजल आपूर्ति योजना के जलाशय निर्माण को लेकर हंगामा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस योजना के तहत अधिग्रहण की गई जमीन पर खड़ी धान की फसल के बीच जेसीबी और पोकलेन मशीन से काम शुरू किया गया। इसका स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने विरोध किया। प्रशासनिक टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में यह काम शुरू हुआ। विरोध बढ़ने पर पुलिस ने लोगों को समझाया और प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। पुलिस ने किसी भी तरह का बल प्रयोग नहीं किया। किसानों ने धान की फसल लगाई थी जानकारी के अनुसार, सरकार ने जलाशय निर्माण के लिए करीब 151 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। किसानों का आरोप है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। अंचलाधिकारी रईस आलम की अगुवाई में प्रशासनिक टीम मधुबन गांव पहुंची थी। अधिग्रहण की गई जमीन पर किसानों ने धान की फसल लगाई थी। मशीनों से फसल हटाने की कार्रवाई देख किसान नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि महीनों की मेहनत और लागत से तैयार फसल को नुकसान हो रहा है। बड़े अधिकारियों की निगरानी में निर्माण कार्य जारी निर्माण कार्य रोकने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौके पर जमा हो गईं। प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बहस हुई। हालात को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और विरोध कर रहे लोगों को पीछे हटाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासनिक टीम ने फसल हटाने और जलाशय निर्माण का काम आगे बढ़ाया। घटना के बाद इलाके में तनाव है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रभावित किसान अपनी जमीन और फसल को लेकर नाराज हैं। उनका कहना है कि उचित मुआवजा मिलने तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा। बड़े अधिकारियों की निगरानी में निर्माण कार्य जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *