![]()
बेगूसराय के बरौनी में इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जाएगा। इसको लेकर बिहार सरकार ने 700 एकड़ सरकारी जमीन उद्योग विभाग को मुफ्त में दी गई है। इसके साथ ही अरवल में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाने के लिए करपी अंचल की 25 एकड़ सरकारी जमीन स्वास्थ्य विभाग को मुफ्त में दी गई। बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक में बिहार विरासत विकास समिति में वित्त और लेखा से जुड़े काम के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। वहीं, पटना संग्रहालय की मेंटेनेंस और संचालन के लिए 40 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है
Source link
कैबिनेट की बैठक में 27 एजेंडों पर लगी मुहर:कक्षपालों के लिए 17 पदों पर वैकेंसी, BHDS में अधिकारियों की होगी नियुक्ति
