Headlines

मोहनिया में रतवार नदी का जलस्तर बढ़ा, शहर पर खतरा:करमचट से पानी छोड़े जाने से कटाव जारी, पावर ग्रिड में पानी घुसने की आशंका




मोहनिया शहर और आसपास के इलाकों पर संकट गहरा गया है। रतवार नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। मोहनिया की एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मौके का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पानी शहर के निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि करमचट बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे रतवार नदी का बहाव तेज हो गया है। पानी के तेज बहाव के कारण नदी के किनारों पर कटाव शुरू हो गया है। कटाव के चलते पानी मोहनिया शहर के निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। पावर ग्रिड को लेकर प्रशासन अलर्ट प्रशासन की बड़ी चिंता शहर के पावर ग्रिड को लेकर है। एसडीएम के मुताबिक, पावर ग्रिड निचले इलाके में है। अगर नदी का पानी ग्रिड परिसर में घुसता है, तो पूरे शहर की बिजली सप्लाई बंद हो सकती है। इससे आपातकालीन सेवाओं पर भी असर पड़ेगा। हालात काबू करने के लिए प्रशासनिक टीम और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद हैं। नदी के किनारे हुए कटाव को रोकने और मरम्मत के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसका मकसद शहर और पावर ग्रिड को पानी भरने से बचाना है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *