![]()
सांसद तारिक अनवर ने दैनिक भास्कर डिजिटल में प्रकाशित खबर के बाद कटिहार के बाढ़ग्रस्त बरारी प्रखंड का दौरा किया। दो दिन पहले, 28 अगस्त को, भास्कर डिजिटल ने मोहना चांदपुर इलाके में बाढ़ के कहर और सांसद के प्रति जन आक्रोश पर प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। शनिवार को सांसद तारिक अनवर नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… चापाकल डूबने और आवागमन की समस्या सांसद ने बरारी प्रखंड की सबसे प्रभावित मोहना चांदपुर पंचायत के भवानीपुर गांव सहित विभिन्न बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया। भवानीपुर गांव में घरों में पानी घुसने के बाद उन्होंने नाव से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने जलभराव, ग्रामीणों की परेशानी, चापाकल डूबने और आवागमन की समस्याओं का मौके पर निरीक्षण किया। पीने के पानी की गंभीर कमी इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को अपनी समस्याएं बताईं। लोगों ने कहा कि वे पिछले 15 दिनों से बाढ़ में घिरे हैं, मवेशियों के लिए चारे और पीने के पानी की गंभीर कमी है। सांसद ने ग्रामीणों से सीधे संपर्क कर उनकी शिकायतों को सुना। सामुदायिक किचन की व्यवस्था के निर्देश सांसद तारिक अनवर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री, सामुदायिक किचन, पशु चारा और पीने के पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बरारी में बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए वे केंद्र और राज्य सरकार से बात करेंगे। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त को दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में बताया गया था कि कैसे छह पंचायतें बाढ़ में डूबी हैं और ग्रामीणों ने सांसद पर चुनाव के समय ही याद आने का आरोप लगाया था। इस खबर के बाद सांसद के दौरे से बाढ़ पीड़ितों में राहत कार्यों में तेजी की उम्मीद जगी है।
Source link
सांसद तारिक अनवर बाढ़ग्रस्त बरारी पहुंचे:नाव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा,ग्रामीण बोले-'15 दिनों से पानी से घिरे, मवेशियों के लिए चारा नहींं'
